Skip to content
  • Thursday, October 22, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed

NNSP

National News Service Provider

Banner Add
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • झारखंड
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • ENGLISH
  • Home
  • राज्य
  • दिल्ली में 105 रुपये के कारण स्ट्रीट वेंडर का खाता फ्रीज, हाईकोर्ट ने दिया डीफ्रीज करने का आदेश
राज्य

दिल्ली में 105 रुपये के कारण स्ट्रीट वेंडर का खाता फ्रीज, हाईकोर्ट ने दिया डीफ्रीज करने का आदेश

December 21, 2024
D B

दिल्ली: यदि आपके खाते में अज्ञात नंबर से चंद रुपये भी आएं तो सावधान हो जाएं। ऐसे में तुरंत बैंक अथवा पुलिस को सूचना दे दें, अन्यथा आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ऐसी ही दिक्कत का सामना दिल्ली में छोले-भटूरे बेचने वाले स्ट्रीट वेंडर को करना पड़ा। खाते में मात्र 105 रुपये अज्ञात स्त्रोतों से आने पर यूनियन बैंक ने आंध्र प्रदेश पुलिस के आदेश पर उसका खाता फ्रीज कर दिया। इसका पता उसे तब चला जब उसने अपने खाते से पैसा निकालने का प्रयास किया। मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने बैंक को साइबर धोखाधड़ी के संदेह में फ्रीज किए खाते को डीफ्रीज करने के निर्देश दिए हैं।

बैंक खाते को फ्रीज करना अनुच्छेद 21 का उल्लंघन

न्यायमूर्ति मनोज जैन ने माना कि विक्रेता के बैंक खाते पर पूर्ण रोक लगाना उसके आजीविका कमाने के अधिकार का उल्लंघन है, जो अनुच्छेद 21 के तहत उसके जीवन के अधिकार का हिस्सा है। उन्होंने कहा, याचिकाकर्ता के पूरे बैंक खाते को फ्रीज करने का आदेश पारित करना एक गंभीर और प्रतिकूल निहितार्थ है और यह उसके कमाने और सम्मान के साथ जीने के अमूल्य अधिकार पर आक्रमण करता है।

साइबर धोखाधड़ी के संदेह में बैंक ने किया फ्रीज

दिल्ली में 35 रुपये प्रति प्लेट छोले-भटूरे बेचने वाले स्ट्रीट वेंडर ने जब पाया कि वह अपना बैंक खाता संचालित करने में असमर्थ है तो उसने बैंक से संपर्क किया। इसके बाद बैंक ने उसे सूचित किया कि आंध्र प्रदेश पुलिस के निर्देश पर उसका खाता फ्रीज कर दिया गया है। ऐसा तब हुआ जब किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते में 105 रुपये की राशि भेजी थी और वह राशि किसी साइबर धोखाधड़ी से जुड़ी थी। इसके बाद वेंडर ने बैंक को अपने बैंक खाते को डी-फ्रीज करने के निर्देश देने के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

हाईकोर्ट ने दिया राहत का आदेश

विक्रेता ने कहा कि उसे न तो साइबर धोखाधड़ी के बारे में पता था और न ही वह इसमें शामिल था। उसने आगे कहा कि उसके बैंक खाते को फ्रीज करने से पहले उसे कोई पूर्व सूचना या सुनवाई का अवसर नहीं दिया गया। उसने कहा कि खाते को फ्रीज करने के कारण वह अपनी दैनिक बचत का उपयोग अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने के लिए भी नहीं कर सकता, जबकि उसके खाते में 1,22,556 रुपये की राशि जमा है। न्यायालय ने कहा कि बैंक खाते को लगातार फ्रीज करना उचित नहीं है, क्योंकि उसके पास इस बात का सबूत नहीं है कि वह इसमें शामिल था और वह अपनी आजीविका के लिए रोजाना की कमाई पर निर्भर था।

Tags: Street Vendor account frozen

Post navigation

उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप, अगले तीन दिन कोहरे का अलर्ट
भस्म आरती के दौरान भक्त ने चढ़ाया रजत त्रिशूल, बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार

विज्ञापन

विज्ञापन

अन्य ख़बरें

खेल

IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 226 रन का लक्ष्य, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका तूफानी अर्धशतक

October 22, 2026
S M
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का लोकभवन में आत्मीय स्वागत…..

October 22, 2026
N B L
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की सौजन्य भेंट….

October 22, 2026
N B L
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

राष्ट्रपति मुर्मु का छत्तीसगढ़ आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत….

October 22, 2026
N B L

हमारे बारे में

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

हमसे सम्पर्क करें

संपादक - Rakhi Ray
मोबाइल - +91 7725011375
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - 44 KATORA TALAB CIVIL LINE RAIPUR

Tags

# CG Breaking News # CG Latest News Accident Amit Shah arrest arrested BJP cg news Chhattisgarh Chhattisgarh-Bijapur Chhattisgarh-Bilaspur Chhattisgarh-Durg Chhattisgarh-Jagdalpur Chhattisgarh-Korba Chhattisgarh-Raigarh Chhattisgarh-Raipur CM Congress crime dprcg featured fire fraud High Court Horoscope mohan Mohan Yadav mpinfo Murder Naxalites PM Modi Rahul Gandhi rain rape Supreme Court top-news train Vastu vishnu Weather इंदौर छत्तीसगढ़ भोपाल रायपुर राशिफल

Categories

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Copyright © 2026 NNSP
Privacy Policy
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress